scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशमिजोरम में कार के खाई में गिरने से चार लोगों की मौत

मिजोरम में कार के खाई में गिरने से चार लोगों की मौत

Text Size:

आइजोल, तीन अप्रैल (भाषा) मिजोरम के सेरछिप जिले में एक कार के खाई में गिरने से उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

सेरछिप के पुलिस अधीक्षक स्टीफन लालरिनावमा ने कहा कि यह दुर्घटना शनिवार तड़के छिंगछिप गांव के पास हुई जब चार लोग ख्वाजावल जिले के लुंगटन गांव से राजधानी आइजोल की ओर जा रहे थे।

उन्होंने कहा कि कार में सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और स्थानीय स्वयंसेवकों की मदद से उनके शव सड़क से लगभग 180 मीटर नीचे बरामद किए गए।

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक मृतकों की पहचान लुंगटन ग्राम परिषद के उपाध्यक्ष आर लालडिंगलियाना (33), तलंगसियामा (42) जबकि रिपब्लिक वेन्थालंग के लालसांगलियाना (47) और पी सी लालरेमरुता (47) के रूप में हुई है।

पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

भाषा रवि कांत नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments