scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र में आईपीएल मैच पर सट्टा लगाने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

महाराष्ट्र में आईपीएल मैच पर सट्टा लगाने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

Text Size:

मुंबई, चार अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के खामगांव से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के एक मैच में कथित तौर पर सट्टा लगाने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

गिरफ्तार किए गए आरोपी पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हो रहे मैच पर सट्टा लगा रहे थे।

पुलिस के विशेष दस्ते ने रविवार को की गई छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से 12 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और 82,000 रुपये से अधिक कीमत की अन्य सामग्री जब्त की है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजेश्वर जोशी (48), मुदस्सर राशिद (42), शशिकांत शर्मा (58) और गजेंद्र शर्मा (30) के रूप में की गयी है।

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

भाषा रवि कांत नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments