scorecardresearch
शनिवार, 7 जून, 2025
होमदेशपूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा के राजनीतिक दल बनाने की संभावना

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा के राजनीतिक दल बनाने की संभावना

Text Size:

हजारीबाग(झारखंड), 26 अगस्त (भाषा) साल के अंत में होने वाले झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले, पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा के एक नयी राजनीतिक पार्टी गठित करने की संभावना है।

हजारीबाग में रविवार शाम समर्थकों के साथ एक बैठक के दौरान, नयी पार्टी गठित करने के प्रस्ताव पर चर्चा की गई।

सोमवार को दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले सिन्हा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘समाज के विभिन्न वर्गों के साथ परामर्श करने के बाद, अटल विचार मंच (एवीएम) गठित करने पर अंतिम निर्णय शीघ्र लिया जाएगा।’’

रविवार की बैठक की अध्यक्षता सुरेंद्र कुमार सिन्हा ने की, जो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य हैं। वह (सुरेंद्र) भाजपा के पूर्व सांसद जयंत सिन्हा के (सांसद) प्रतिनिधि रह चुके हैं। बैठक में जयंत और उनके पिता यशवंत सिन्हा, दोनों के समर्थकों ने हिस्सा लिया।

वाजपेयी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे यशवंत सिन्हा ने 1998, 1999 और 2009 में हजारीबाग लोकसभा सीट जीती थी। साल 2004 के चुनाव में वह भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के उम्मीदवार भुवनेश्वर मेहता से हार गए थे।

वर्ष 2014 में, भाजपा ने यशवंत सिन्हा के बड़े बेटे जयंत सिन्हा को हजारीबाग सीट से टिकट दिया था। हालांकि, हाल में हुए लोकसभा चुनाव में जयंत सिन्हा की जगह मनीष जायसवाल को टिकट दिया गया और जायसवाल ने 2.76 लाख मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी।

भाषा सुभाष दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments