scorecardresearch
शुक्रवार, 16 मई, 2025
होमदेशत्रिपुरा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष आर सी देबनाथ का निधन

त्रिपुरा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष आर सी देबनाथ का निधन

Text Size:

अगरतला, दो फरवरी (भाषा) मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता एवं त्रिपुरा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष रामेंद्र चंद्र देबनाथ का कोलकाता में निधन हो गया। माकपा के एक नेता ने बुधवार को यह जानकारी दी।

वह 66 वर्ष के थे और गुर्दे की बीमारी से पीड़ित थे। उनके परिवार में पत्नी, बेटा और बेटियां हैं।

माकपा के एक नेता ने आर सी देबनाथ के निधन की जानकारी देते हुए कहा, ‘‘देबनाथ पिछले कुछ वर्षों से डायलिसिस पर थे और वह इलाज के लिए कोलकाता में थे, जहां मंगलवार को उनकी मृत्यु हो गयी, उनके निधन से राजनीतिक जगत को एक बड़ी क्षति हुई है और हमेशा उनकी कमी महसूस की जाएगी।’’

देबनाथ युवराजनगर विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा विधायक थे। उन्होंने 1993 में पहली बार इस सीट से चुनाव जीता था। इसके बाद उन्होंने छह बार यह सीट जीती। वह तीन बार त्रिपुरा विधानसभा के अध्यक्ष रह चुके हैं।

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब, विधानसभा में विपक्ष के नेता माणिक सरकार, विधानसभा अध्यक्ष रतन चक्रवर्ती ने देबनाथ के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

देबनाथ का अंतिम संस्कार अपने पैतृक गांव धर्मनगर में बुधवार को ही किया जाएगा।

भाषा रवि कांत शाहिद

शाहिद

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments