scorecardresearch
Tuesday, 24 March, 2026
होमदेशराजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री राजे ने सालासर बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री राजे ने सालासर बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की

Text Size:

जयपुर, चार मार्च (भाषा) राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शनिवार को चूरू जिले के प्रसिद्ध सालासर बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की।

मंदिर में दर्शन के दौरान उनके साथ उनके बेटे एवं झालावाड़-बारां से सांसद दुष्यंत सिंह भी थे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजे का दोपहर में एक जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है, जिसे राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।

हालांकि, उनके सहयोगी ने इसको खारिज कर दिया और कहा कि यह एक धार्मिक कार्यक्रम है जिसे वह हर साल अपने जन्मदिन पर आयोजित करती हैं।

इस साल यह कार्यक्रम उनके जन्मदिन से पहले आयोजित किया जा रहा है। उनका जन्मदिन आठ मार्च को है।

भाजपा की प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व मंत्री यूनुस खान, राजपाल सिंह सहित अन्य नेता कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

भाषा कुंज गोला

गोला

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments