अयोध्या (उप्र), 14 मई (भाषा) नेपाल के पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र वीर विक्रम सिंह ने रविवार को अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन किए। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।
जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि नेपाल के पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र वीर विक्रम सिंह उत्तर प्रदेश के अपने दौरे के दौरान लखनऊ में अयोध्या जाने की ख्वाहिश जाहिर की थी, जिसके बाद राज्य सरकार ने उनकी अयोध्या यात्रा का प्रबंध किया।
जिलाधिकारी ने बताया कि ज्ञानेंद्र आज सुबह राज्य अतिथि के रूप में सपरिवार अयोध्या पहुंचे और राम जन्म भूमि स्थित रामलला तीर्थ के दर्शन किए। इसके अलावा उन्होंने राम मंदिर के निर्माण कार्य का जायजा भी लिया।
उन्होंने बताया कि वह हनुमानगढ़ी मंदिर में भी पूजा अर्चना की और सरयू के किनारे राम की पैड़ी भी गए।
भाषा सं सलीम रंजन
रंजन
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
