scorecardresearch
मंगलवार, 13 मई, 2025
होमदेशमाकपा के पूर्व राज्यसभी सदस्य नेपालदेब का निधन

माकपा के पूर्व राज्यसभी सदस्य नेपालदेब का निधन

Text Size:

कोलकाता, 13 मई (भाषा) मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के पूर्व राज्यसभा सदस्य और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव नेपालदेब भट्टाचार्य का मंगलवार को कोलकाता में निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे। एक माकपा नेता ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि श्रमिक नेता और माकपा की राज्य समिति के पूर्व सदस्य भट्टाचार्य का निधन दक्षिण कोलकाता स्थित एक निजी अस्पताल में हुआ।

पार्टी नेता ने बताया कि वह वृद्धावस्था से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित थे। उन्होंने बताया कि माकपा नेता के परिवार में उनकी पत्नी हैं।

उन्होंने बताया कि भट्टाचार्य 1981 से 1988 तक राज्यसभा सदस्य रहे।

भाषा संतोष मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments