scorecardresearch
बुधवार, 11 जून, 2025
होमदेशमहाराष्ट्र के दो नगर निकायों के पूर्व पार्षदों ने मुख्यमंत्री शिंदे का समर्थन किया

महाराष्ट्र के दो नगर निकायों के पूर्व पार्षदों ने मुख्यमंत्री शिंदे का समर्थन किया

Text Size:

ठाणे (महाराष्ट्र) , आठ जुलाई (भाषा) नवी मुंबई महानगरपालिका और ठाणे जिले में कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका के कई पूर्व पार्षदों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना के गुट का समर्थन किया।

पार्टी के शिंदे नीत गुट के एक पदाधिकारी ने बताया कि 122 सदस्यीय कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका में शिवसेना के 84 पूर्व पार्षदों में से 40 ने और 111 सदस्यीय नवी मुंबई महानगरपालिका में शिवसेना के 38 पूर्व पार्षदों में से 32 ने शिंदे का समर्थन किया है।

ठाणे महानगरपालिका के शिवसेना के 67 पूर्व पार्षदों में से 66 ने कहा है कि वे अब शिंदे गुट का हिस्सा हैं।

भाषा

सुभाष नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments