गंगटोक, एक जनवरी (भाषा) पूर्व मुख्य सचिव विजय भूषण पाठक को बुधवार को सिक्किम सरकार का मुख्य प्रशासक एवं कैबिनेट सचिव नियुक्त किया गया। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई।
पाठक दो साल से अधिक समय तक सिक्किम के मुख्य सचिव पद पर रहने के बाद मंगलवार को सेवानिवृत्त हुए।
आदेश में कहा गया है कि सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी पाठक को एक जनवरी 2025 से सिक्किम सरकार में मुख्य प्रशासक एवं कैबिनेट सचिव नियुक्त किया जाता है और उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया जाता है।
भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी रवींद्र तेलंग सिक्किम के नए मुख्य सचिव बने।
भाषा नोमान सुरेश
सुरेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.