नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (भाषा) पूर्व नौकरशाह अशोक चंद्रा का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे।
चंद्रा ने विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों में नीतियों को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और 1990 के दशक की शुरुआत में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के सलाहकार के रूप में भी काम किया।
चंद्रा ने सर गंगा राम अस्पताल में अंतिम सांस ली।
अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि चंद्रा के निधन पर अस्पताल और उसके कर्मचारी गहरा शोक व्यक्त करते हैं।
अस्पताल द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, ‘‘एक सम्मानित लोक सेवक, समर्पित परोपकारी और सर गंगा राम ट्रस्ट सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष (2012-2022) अशोक चंद्रा का शुक्रवार (13 अक्टूबर) को सर गंगा राम अस्पताल में निधन हो गया।’’
बयान में कहा गया है कि चंद्रा ने 1959 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय में गणित में स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी करने के बाद भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में अपने करियर की शुरुआत की।
इसमें कहा गया है कि चंद्रा ने उत्तर प्रदेश में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी थीं।
भाषा
शफीक धीरज
धीरज
धीरज
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.