scorecardresearch
Tuesday, 3 March, 2026
होमदेशदलित सरकारी अधिकारी पर हमला करने को लेकर भाजपा का पूर्व विधायक गिरफ्तार

दलित सरकारी अधिकारी पर हमला करने को लेकर भाजपा का पूर्व विधायक गिरफ्तार

Text Size:

कोटा (राजस्थान), 31 मार्च (भाषा) दलित समुदाय से आने वाले एक सरकारी अधिकारी पर कथित तौर पर हमला करने और उन्हें अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने से रोकने को लेकर भारतीय जनता पार्टी के एक पूर्व विधायक को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पूर्व विधायक भवानी सिंह रजावत की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों ने प्रदर्शन किया और पुलिस थाने का घेराव किया, जिसके चलते अनियंत्रित भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक कुलराम वर्मा ने बताया कि रजावत को कोटा जिला वन अधिकारी (डीएफओ) रवि मीणा की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि पूर्व विधायक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और अनुसूचति जाति एवं अनुसूचित जनजाति (उत्पीड़न रोकथाम) अधिनियम की संबद्ध धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि रजावत के खिलाफ नयापुरा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया।

भाषा सुभाष आशीष

आशीष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments