scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमदेशबिहार के पूर्व मंत्री रमई राम का निधन

बिहार के पूर्व मंत्री रमई राम का निधन

Text Size:

पटना, 14 जुलाई (भाषा) बिहार के पूर्व मंत्री रमई राम का लंबी बीमारी के बाद बृहस्पतिवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 82 साल के थे। उनके परिवार में दो पुत्रियां हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद ने रमई राम के निधन पर शोक व्यक्त किया।

रमई राम 1970 के दशक में पहली बार निर्दलीय विधायक बने थे। बाद में वह लालू प्रसाद की पार्टी राजद में शामिल हो गए। वह प्रदेश में राजद नीत सरकार में मंत्री भी रहे।

रमई राम बाद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जद (यू) में शामिल हो गए थे और नीतीश सरकार में भी मंत्री रहे।

रमई राम ने मुजफ्फरपुर की आरक्षित बोचहां विधानसभा सीट का रिकॉर्ड नौ बार प्रतिनिधित्व किया। उनका पांच दशकों से अधिक का राजनीतिक जीवन कई विवादों से भी घिरा रहा था।

भाषा अनवर धीरज अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments