आगरा (उप्र), 21 जून (भाषा) पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता निहाल सिंह जैन का लम्बी बीमारी के बाद यहां मंगलवार देर रात एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।
पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि मंगलवार देर रात उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके परिवार में पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री है।
निहाल सिंह जैन 1980 से 1989 तक आगरा से कांग्रेस के लोकसभा सदस्य रहे।
जैन शहर कांग्रेस कमेटी के भी 10 साल तक अध्यक्ष रहे। सूत्रों के अनुसार जैन के गांधी परिवार से पारिवारिक रिश्ते रहे।
अमेठी में राजीव गांधी के पहले लोकसभा चुनाव में निहाल सिंह जैन को पूरे संसदीय क्षेत्र का बूथ प्रबंधन का कार्य सौंपा गया था।
भाषा सं राजकुमार माधव
माधव
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.