scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशआम आदमी पार्टी के पूर्व नेता एच.एस. फूलका आज भाजपा में होंगे शामिल

आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता एच.एस. फूलका आज भाजपा में होंगे शामिल

Text Size:

नयी दिल्ली, एक मार्च (भाषा) उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता और आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व नेता एच. एस. फूलका बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

एच. एस. फूलका ने 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों का प्रतिनिधित्व किया था। वह 2014 में ‘आप’ में शामिल हुए थे और पांच साल बाद 2019 में उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी।

पार्टी के एक सूत्र ने कहा, ‘‘वह यहां वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भाजपा में शामिल होंगे।’’

फूलका ने 2014 का लोकसभा चुनाव पंजाब के लुधियाना से ‘आप’ उम्मीदवार के रूप में लड़ा था, लेकिन कांग्रेस के रवनीत सिंह बिट्टू से हार गए थे। बिट्टू अब भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री हैं।

वर्ष 2017 में फूलका ने पंजाब की दाखा विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी।

वह 2017 में करीब तीन महीने तक पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रहे। इसके बाद उन्होंने दिल्ली उच्च न्यायालय में 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामलों की पैरवी करने के लिए यह पद छोड़ दिया।

भाषा मनीषा शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments