scorecardresearch
Friday, 6 February, 2026
होमदेशबेंगलुरु में विदेशी वाणिज्य दूतावासों को बम से उड़ाने की झूठी धमकियां मिलीं, मामले दर्ज

बेंगलुरु में विदेशी वाणिज्य दूतावासों को बम से उड़ाने की झूठी धमकियां मिलीं, मामले दर्ज

Text Size:

बेंगलुरु, पांच फरवरी (भाषा) कर्नाटक के बेंगलुरु में इटली और जापान के वाणिज्य दूतावासों को हाल में बम से उड़ाने की झूठी धमकियां मिलीं जिसके बाद मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि 29 जनवरी को प्राप्त धमकी भरे ईमेल के बारे में शिकायतों के बाद गहन जांच की गई और धमकियां फर्जी निकलीं।

इटली और जापान के दूतावासों के अधिकारियों की शिकायतों के आधार पर क्रमशः उल्सूर और विधान सौध थानों में मामले दर्ज किए गए हैं एवं जांच जारी है।

पुलिस ने बताया कि इतालवी वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों की शिकायत के अनुसार, उन्हें 29 जनवरी को सुबह पांच बजकर 25 मिनट पर उनके आधिकारिक ईमेल आईडी पर एक ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें चेतावनी दी गई थी कि ‘‘बेंगलुरु स्थित इतालवी वाणिज्य दूतावास में दोपहर एक बजे पांच आरडीएक्स में विस्फोट होगा। सुबह 10 बजे तक राजनयिकों को सुरक्षित स्थान पर ले जाएं।’’

पुलिस ने यह भी बताया कि जापानी वाणिज्य दूतावास को भी उसी ईमेल आईडी से सुबह पांच बजकर 32 मिनट पर इसी तरह का ईमेल प्राप्त हुआ था।

वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों की शिकायत के बाद विधान सौध थाने में मामला दर्ज किये गया है।

भाषा

राखी राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments