धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश), चार जनवरी (भाषा) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और भाटियत से पांच बार के विधायक कुलदीप सिंह पठानिया हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अगले अध्यक्ष होंगे।
उनका निर्विरोध चुना जाना तय है क्योंकि पद के लिए वह एकमात्र उम्मीदवार हैं।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस समिति की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में पठानिया ने अपना नामांकन पत्र विधानसभा सचिव यशपाल को सौंपा।
पठानिया ने नामांकन पत्र के तीन सेट सौंपे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पठानिया के नाम का प्रस्ताव किया है जिसका विपक्ष के नेता जयरात ठाकुर ने अनुमोदन किया।
पठानिया बृहस्पतिवार को औपचारिक रूप से विधानसभा अध्यक्ष चुने जाएंगे। वह 1985, 1993, 2003, 2007 और 2022 में विधानसभा के सदस्य चुने गए हैं। 1993 और 2003 में वह निर्दलीय चुनाव लड़े थे।
भाषा अर्पणा माधव
माधव
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.