scorecardresearch
Friday, 20 March, 2026
होमदेशबर्दवान में विषाक्तता से पांच लोगों की मौत, शराब की दुकानों पर नजर

बर्दवान में विषाक्तता से पांच लोगों की मौत, शराब की दुकानों पर नजर

Text Size:

बर्दवान (पश्चिम बंगाल) आठ जुलाई (भाषा) पश्चिम बंगाल के बर्दवान शहर में विषाक्तता के कारण पांच लोगों की मौत हो गयी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इन मौतों से पूर्बा बर्धमान जिले में दहशत फैल गयी और पुलिस ने शराब की सभी दुकानें बंद कर दीं। बर्दवान जिला का मुख्यालय है।

बर्दवान चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पांचों की मौत विषाक्तता के चलते हुई है। उन्होंने कहा कि इसका पता किया जाना बाकी है कि वे शराब की वजह से विषाक्तता की चपेट में आये या नहीं।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान चिन्मय डे (36), गौतम डे (40), शेख हालिम (41), शेख सुरबाती (34) और भबनी प्रसाद साई के रूप में हुई है।

वैसे पुलिस ने चार मौतों की पुष्टि की है जिनमें दो बृहस्पतिवार और दो शुक्रवार को मर गये। पुलिस अधीक्षक कामनाशीष सेन ने बताया कि दो व्यक्ति नशे की हालत में थे, जबकि दो अन्य के परिवारों ने इस बात से इनकार किया कि उन्होंने शराब पी थी।

सेन ने कहा, ‘‘ हम पोस्टमार्टम के बाद ही मौतों की सटीक वजह जान पायेंगे। हमने शहर में शराब की सभी दुकानें बंद करवा दी हैं।’’

भाषा राजकुमार संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments