scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशजौनपुर में रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत, 15 अन्य घायल

जौनपुर में रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत, 15 अन्य घायल

Text Size:

जौनपुर (उप्र), 13 अगस्त (भाषा) जिले के खेतासराय थाना क्षेत्र के गुरैनी पेट्रोल पंप के पास एक रोडवेज बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में दो साल की बच्ची समेत पांच लोगों की मौत हो गई और लगभग 15 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार रात खेतासराय थाना क्षेत्र के गुरैनी पेट्रोल पंप के पास हुई।

अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना रात करीब साढ़े 10 बजे हुई जब जौनपुर से आ रही बस और शाहगंज से आ रहे एक ट्रक की आपस में टक्कर हो गई।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि मृतकों में दो महिलाएं, दो पुरुष और एक बच्चा शामिल है।

पुलिस के अनुसार, इस घटना में 15 अन्य घायल हुए हैं।

भाषा सं जफर वैभव सुरभि

सुरभि

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments