scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमदेशदिल्ली के जहांगीरपुरी में हत्या के प्रयास के मामले में पांच नाबालिग पकड़े गए

दिल्ली के जहांगीरपुरी में हत्या के प्रयास के मामले में पांच नाबालिग पकड़े गए

Text Size:

नयी दिल्ली, 27 मार्च (भाषा) दिल्ली के जहांगीरपुरी में एक व्यक्ति की हत्या के प्रयास में संलिप्त रहने के आरोप में पांच नाबालिगों को पकड़ा गया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह मामला मंगलवार को ऋषभ नामक व्यक्ति पर हुए हमले से संबंधित है, जिस पर चाकू से कई बार वार किया गया और उसे बाबू जगजीवन राम मेमोरियल (बीजेआरएम) अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने बताया कि उसी दिन सुबह करीब चार बजे जहांगीरपुरी में ऋषभ और एक नाबालिग के बीच झगड़ा हुआ था, जिसे शुरू में सुलझा लिया गया था।

पुलिस के अनुसार लेकिन बाद में जब ऋषभ भलस्वा इलाके में एक गैस स्टेशन के पास स्कूटर से गुजर रहा था, तब पांचों नाबालिगों ने उसे रोका और उस पर कथित तौर पर हमला किया।

अधिकारी ने कहा,‘‘उसपर चाकू से जानलेवा हमला किया। दो लोगों ने उसे पकड़ रखा था ।’’

पीड़ित के बयान के आधार पर बुधवार को जहांगीरपुरी थाने में मामला दर्ज किया गया।

इसके बाद पुलिस ने कई स्थानों पर छापेमारी की और सभी आरोपियों को पकड़ लिया।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान नाबालिगों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

अधिकारी ने बताया कि यह हमला ऋषभ और एक आरोपी के बीच पहले हुए झगड़े का नतीजा था, जिससे दुश्मनी बढ़ गई और अंततः हिसंक रूप में तब्दील हो गई।

भाषा

राखी राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments