scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमदेशआंध्र प्रदेश में बस हादसे में पांच लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल

आंध्र प्रदेश में बस हादसे में पांच लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल

Text Size:

राजामहेंद्रवरम (आंध्र प्रदेश), 13 जून (भाषा) आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीतारामराजू जिले के चिंतूर एजेंसी इलाके में सोमवार को एक बस के पलट जाने से दो बच्चों समेत कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य लोगों ने पड़ोसी तेलंगाना राज्य में भद्राचलम के एक अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

हादसे में मारे गए तीन वयस्क प्रवासी श्रमिक थे, जो ओडिशा से विजयवाड़ा जा रहे थे। हादसे का शिकार हुई बस किसी निजी ट्रेवल एजेंसी की थी।

पुलिस के एक अधिकारी ने फोन पर कहा, ‘‘अभी यह पता नहीं चल पाया है कि हादसा किस वजह से हुआ और हम जांच कर रहे हैं। घायलों की हालत अब स्थिर है। घायलों में से तीन लोगों का भद्राचलम अस्पताल में इलाज चल रहा है।’’

भाषा सिम्मी नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments