scorecardresearch
Monday, 9 February, 2026
होमदेशराजकीय बाल सुधार गृह से पांच कैदी फरार हुए, बाद में दो पकड़े गये, बाकी तीन की तलाश जारी

राजकीय बाल सुधार गृह से पांच कैदी फरार हुए, बाद में दो पकड़े गये, बाकी तीन की तलाश जारी

Text Size:

मुरादाबाद (उप्र), नौ फरवरी (भाषा) मुरादाबाद जिले में एक राजकीय बाल सुधार गृह से पांच कैदी दीवार फांदकर फरार हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसने बताया कि उनमें से दो को बाद में पकड़ लिया गया है।

उसने बताया कि इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में दो अनुबंधित कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सिविल लाइंस) कुलदीप गुप्ता ने सोमवार को बताया कि शनिवार/रविवार की दरम्यानी रात करीब तीन बजे पांच नाबालिग जेल से भाग गये जिनमें से दो को बाद में पुलिस ने पकड़ लिया एवं बाकी तीन की तलाश की जा रही है।

उन्होंने बताया कि फरार नाबालिग लड़कों में अमरोहा जिले के मंडी धनौरा और उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के दो-दो और मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा इलाके का एक लड़का शामिल हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शनिवार रात को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सुमित कुमार और रोहित, आरक्षी रवींद्र कुमार और होम गार्ड केशव कुमार, महेश पाल सिंह एवं आदेश कुमार ड्यूटी पर थे।

सूत्रों के अनुसार उनमें से दो अनुबंधित कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं तथा अन्य कर्मचारियों की भूमिका की भी विभागीय जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है तथा शुरुआती जांच में पता चला है कि भागे हुए किशोरों को फरवरी में सुधार गृह में लाया गया था।

सूत्रों के अनुसार, सभी भागे हुए किशोरों को अलग-अलग आपराधिक मामलों में हिरासत में लिया गया था और उन्हें सरकारी संरक्षण गृह में रखा गया था।

भाषा सं. सलीम राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments