scorecardresearch
Sunday, 1 February, 2026
होमदेशरोहित शेट्टी के मुंबई स्थित आवास के बाहर गोलीबारी, जांच शुरू

रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित आवास के बाहर गोलीबारी, जांच शुरू

Text Size:

मुंबई, एक फरवरी (भाषा) मुंबई के पश्चिमी उपनगर जुहू में फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के आवास के बाहर अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार तड़के हुई जिसके बाद इमारत के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई।

अधिकारी ने कहा, ‘‘किसी ने इमारत पर गोली चलाई। क्षेत्रीय पुलिस और अपराध शाखा की टीम मामले की जांच कर रही हैं।’’

उन्होंने कहा कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि घटना के समय फिल्म निर्माता अपने आवास पर थे या नहीं।

अधिकारी ने बताया कि शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार अज्ञात लोगों ने इमारत पर चार गोलियां चलाईं।

उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

उन्होंने बताया कि जुहू पुलिस और अपराध शाखा की टीम मौके पर पहुंचीं और उन्होंने जांच शुरू की।

अधिकारी ने बताया कि इमारत के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है।

भाषा सिम्मी गोला

गोला

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments