scorecardresearch
Friday, 26 April, 2024
होमदेशझारखंड के दुमका में महिला छात्रावास में आग

झारखंड के दुमका में महिला छात्रावास में आग

Text Size:

दुमका (झारखंड), 25 नवंबर (भाषा) झारखंड के दुमका जिले में बने एक सरकारी महिला छात्रावास के एक कमरे में आग लगने से उसमें लगा बिस्तर, फर्नीचर, कपड़े और दस्तावेज जलकर राख हो गए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि एक दमकल गाड़ी ने एक घंटे में आग पर काबू पा लिया।

उन्होंने बताया कि गिधनी पहाड़ी इलाके में स्थित छात्रावास के कमरे में आग लगने के बाद वहां से भागने के प्रयास में 24 वर्षीय युवती का पैर टूट गया। उसे दुमका के फुलो झानो मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दुमका के उपसंभागीय अधिकारी माहेश्वर महतो ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल विभाग का दल छात्रावास पहुंचा। एक लड़की खाना बना रही थी, उसी दौरान घरेलू गैस सिलेंडर से यह आग लगी।’’

जिला कल्याण अधिकारी अशोक प्रसाद ने बताया कि छात्रावास में महज 50 बिस्तर हैं, लेकिन उसमें 100 लड़कियां रहती हैं।

उन्होंने बताया, ‘‘छात्रावास में कोई रसोइया नहीं है और लड़कियों ने इसे मुद्दे को कई बार उठाया है। बोरियो से विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने जल्दी ही इस समस्या को हल करने का आश्वासन भी दिया है।’’

भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और दावा किया कि धन होने के बावजूद राज्य जनता के लिए उचित सुविधाओं की व्यवस्था नहीं कर रहा है।

राज्य के मंत्री चम्पई सोरेन ने दुमका प्रशासन से तत्काल लड़कियों की सहायता करने को कहा है।

भाषा रंजन अर्पणा

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments