scorecardresearch
Saturday, 14 March, 2026
होमदेशमुंबई की ऊंची इमारत की 28वीं मंजिल पर आग लगी, कोई हताहत नहीं

मुंबई की ऊंची इमारत की 28वीं मंजिल पर आग लगी, कोई हताहत नहीं

Text Size:

मुंबई, तीन दिसंबर (भाषा) मुंबई के उपनगर कांदिवली (पूर्व) में बुधवार को 36 मंजिला रिहायशी इमारत की 28वीं मंजिल पर आग लग गई, लेकिन घटना में किसी के घायल होने की तत्काल कोई खबर नहीं है। नगर निकाय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गोकुल कॉनकॉर्ड बिल्डिंग में शाम 7.54 बजे आग लगने की सूचना मिली। आग लगने का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है।

अधिकारियों के अनुसार, आग बुझाने के लिए दमकल की कम से कम चार गाड़ियां, मुंबई अग्निशमन (एमएफबी) के अन्य वाहन और उपकरण घटनास्थल पर भेजे गए।

शुरुआती जानकारी का हवाला देते हुए नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि आग 36 मंजिला आवासीय इमारत के 28वें माले तक ही सीमित है।

दमकल की टीमों के साथ, मुंबई पुलिस, अदाणी इलेक्ट्रिसिटी के कर्मचारी, एक ‘108’ सेवा एम्बुलेंस और बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के स्थानीय वार्ड के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंच गए।

अधिकारियों ने बताया कि अब तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

भाषा नोमान पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments