कोलकाता, 24 फरवरी (भाषा) दक्षिण कोलकाता में मंगलवार को एक बहुमंजिला इमारत की चौथी मंजिल पर आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि सदर्न एवेन्यू स्थित इमारत की चौथी मंजिल पर दोपहर करीब 12 बजे आग देखी गई। आशंका जताई जा रही है कि सिलेंडर में विस्फोट के कारण आग लगी है।
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। उन्होंने कहा कि दमकल की तीन गाड़ियों ने 30 मिनट में आग पर काबू पा लिया।
स्थानीय विधायक और कोलकाता नगर निगम के कार्यकारी परिषद के सदस्य देबाशीष कुमार ने इमारत का दौरा किया और उन निवासियों से बात की, जो फ्लैट में आग लगने की जानकारी के बाद नीचे उतर आए थे।
भाषा प्रचेता पवनेश
पवनेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
