scorecardresearch
Sunday, 22 March, 2026
होमदेशअहमदाबाद के थोक कपड़ा बाजार में लगी आग, करीब 25 दुकानें जलकर खाक हुईं

अहमदाबाद के थोक कपड़ा बाजार में लगी आग, करीब 25 दुकानें जलकर खाक हुईं

Text Size:

(तस्वीरों के साथ)

अहमदाबाद, 18 मार्च (भाषा) गुजरात के अहमदाबाद स्थित कालूपुर इलाके में बुधवार अपराह्न एक थोक कपड़ा बाजार में आग लगने से 25 से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गईं। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी अमित डोंगरे ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि आग लगने की सूचना अपराह्न 1.35 बजे मिली और आग बुझाने के लिए रेवड़ी बाजार में लगभग 36 दमकल गाड़ियां भेजी गईं।

उन्होंने बताया कि आग ने कपड़ा बाजार की 25 से अधिक दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि, इस आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

डोंगरे के मुताबिक आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन दुकानों में बड़ी मात्रा में कपड़े होने की वजह से आग तेजी से फैली।

अहमदाबाद का रेवड़ी बाजार भीड़-भाड़ वाला कपड़ों का एक थोक बाजार है।

भाषा धीरज नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments