scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमदेशनोएडा के विशाल मेगा मार्ट में लगी आग, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

नोएडा के विशाल मेगा मार्ट में लगी आग, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

Text Size:

नोएडा, 27 मार्च (भाषा) नोएडा में शुक्रवार सुबह विशाल मेगा मार्ट के स्टोर की पहली मंजिल पर आग लग गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

गौतमबुद्ध नगर के मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि सेक्टर-49 थाना क्षेत्र में सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन के पास स्थित इस स्टोर में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।

उन्होंने कहा, “दमकल की 15 गाड़ियों की मदद से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।”

कुमार ने बताया, ‘‘प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत होता है।’’

उन्होंने कहा कि अधिकारी नुकसान के आकलन में जुटे हैं।

भाषा सं खारी

खारी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments