scorecardresearch
Sunday, 5 April, 2026
होमदेशपालघर में पेंट फैक्टरी में आग लगी; कोई घायल नहीं

पालघर में पेंट फैक्टरी में आग लगी; कोई घायल नहीं

Text Size:

पालघर, 13 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई पूर्व इलाके में शुक्रवार को एक पेंट निर्माण इकाई में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि आग सुबह लगभग 10:30 बजे आयशा कंपाउंड स्थित पेंट फैक्टरी में लगी, जिसमें कई औद्योगिक स्थित इकाइयां हैं। उन्होंने बताया कि धुआं और आग की ऊंची लपटें दूर से दिख रही थी।

वसई-विरार नगर निगम के एक अग्निशमन अधिकारी ने कहा, ‘‘सूचना मिलते ही हमारी टीम तीन दमकल वाहन के साथ मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। फैक्टरी के अंदर पेंट बनाने के लिए आवश्यक सामग्री और अन्य अत्यधिक ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग और तेजी से फैली।’’

अधिकारी ने बताया कि आग को अब नियंत्रित कर लिया गया है।

उन्होंने कहा कि हालांकि इसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन अधिकारियों ने कहा कि आग में कई लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

भाषा तान्या अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments