scorecardresearch
Friday, 6 February, 2026
होमदेशउत्तर मध्य रेलवे की एक फैक्टरी में आग लगी, पांच कर्मी झुलसे

उत्तर मध्य रेलवे की एक फैक्टरी में आग लगी, पांच कर्मी झुलसे

Text Size:

ग्वालियर, पांच फरवरी (भाषा) मध्यप्रदेश में ग्वालियर के पास सिथौली में उत्तर मध्य रेलवे के ‘स्प्रिंग’ कारखाने में बृहस्पतिवार शाम गैस पाइपलाइन में आग लगने से पांच कर्मी झुलस गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

झांसी रोड के थाना प्रभारी शक्ति यादव ने पत्रकारों को बताया कि झुलसे हुए कर्मियों को पास के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया और उनकी हालत स्थिर है।

उन्होंने बताया कि कारखाने में मरम्मत का काम चल रहा था तभी गैस लीक होने से आग लग गई लेकिन उसपर कुछ ही समय में काबू पा लिया गया।

यादव ने कहा, “घायल कर्मियों को एम्बुलेंस से तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। घटना की जांच की जा रही है।’’

अस्पताल की डॉक्टर सोफी शकील ने बताया, “फिलहाल सभी कर्मचारी ठीक हैं।’’

इस फैक्टरी में डिब्बों के लिए ‘स्प्रिंग’ का निर्माण किया जाता है।

भाषा

राजकुमार संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments