scorecardresearch
Tuesday, 3 February, 2026
होमदेशमास्क न लगाने और पुलिस से झगड़ने वाली महिला के खिलाफ FIR, दिल्ली पुलिस से की थी बदसलूकी

मास्क न लगाने और पुलिस से झगड़ने वाली महिला के खिलाफ FIR, दिल्ली पुलिस से की थी बदसलूकी

पुलिस ने कार में सवार महिला और उसके पति को मास्क न लगाने की वजह से रोका था. घटना दिल्ली के दरयागंज एरिया की है जब पुलिस ने उन्हें मास्क न पहनने की वजह से रोका और इसका कारण पूछा.

Text Size:

नई दिल्ली. दिल्ली में रविवार से पुलिस के साथ एक महिला द्वारा मास्क लगाने को लेकर किए गए अभद्र व्यवहार किए जाने का एक वीडियो वायरस हो रहा था, जिसमें महिला मास्क न लगाने के बावजूद पुलिस के साथ तेज़ आवाज़ में बात कर रही थी और बार बार नियम -कानून पता होने की बात भी कह रही थी. हद तो तब हो गई जब महिला ने कहा कि मैं अपने पति को अभी किस कर लूंगी तो क्या करोगे.

पुलिस ने कार में सवार महिला और उसके पति को मास्क न लगाने की वजह से रोका था. घटना दिल्ली के दरयागंज एरिया की है जब पुलिस ने उन्हें मास्क न पहनने की वजह से रोका और इसका कारण पूछा.

पुलिस के मुताबिक उनके खिलाफ कई धाराओं में एफआईआर दर्ज कर दी गई है. हालांकि, महिला और उसके पति ने कहा, ‘हमारे पास मास्क था लेकिन हमने इसलिए नहीं पहना था क्योंकि हमें लगा कि कार में बैठे लोगों के लिए नहीं है’

महिला ने कहा, ‘मास्क पहनने की वजह से मुझे सांस लेने में दिक्कत होती है, और मुझे लगा कि जब कार में मैं अपने पति के साथ हूं तो इसकी जरूरत नहीं है. मेरा मानना है कि मास्क को सिर्फ सार्वजनिक स्थानों पर ही पहनना चाहिए.’

हालांकि, महिला के इस बयान में बहुत सच्चाई नहीं जान पड़ती क्योंकि वायरस वीडियो में लगातार वो काफी पढ़ी लिखी होने और नियम कानून जानने का दावा करने के साथ ही पुलिस के साथ बदसलूकी कर रही थी.


यह भी पढ़ेंः Covid-19 की जांच रिपोर्ट 24 घंटे में न देने पर लैब्स के खिलाफ कार्रवाई पर न हो अमल : दिल्ली HC


 

share & View comments