मुंबई, छह जून (भाषा) फिल्म निर्माता मनीष गुप्ता पर अपने वाहन चालक को रसोई के चाकू से घायल करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि चालक के वेतन को लेकर हुए विवाद के बाद मनीष ने उसे चाकू से घायल कर दिया था।
वर्सोवा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार रात सागर संजोग बिल्डिंग स्थित गुप्ता के आवास में हुई।
अधिकारी ने बताया कि गुप्ता ने कथित तौर पर अपने तीन साल पुराने चालक रजीबुल इस्लाम लश्कर (32) को घायल कर दिया।
उन्होंने बताया कि गुप्ता पर मामला दर्ज किया गया है, लेकिन अभी तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है।
भाषा
शुभम सुरेश
सुरेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.