scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमदेश15 फरवरी : नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मचने से 18 लोगों की मौत

15 फरवरी : नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मचने से 18 लोगों की मौत

Text Size:

नयी दिल्ली, 15 फरवरी (भाषा) 15 फरवरी के दिन यूं तो देश-दुनिया में कई घटनाएं दर्ज हैं, लेकिन पिछले साल इसी दिन नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मचने की दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर दिया, जिसमें कम से कम 18 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। 15 फरवरी, 2025 की रात को बड़ी संख्या में लोग महाकुंभ में स्नान करने प्रयागराज जाने के लिए नयी रेलवे स्टेशन पर जमा हुए थे, लेकिन उनमें से कई लोग दुर्भाग्यवश अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाए।

देश दुनिया के इतिहास में 15 फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1564 : इतावली खगोलविद् और गणितज्ञ गैलीलियो का जन्‍म।

1869 : मशहूर उर्दू शायर मिर्जा गालिब का निधन।

1903 : मॉरिस मिख्टॉम ने खुद के बनाए दो सॉफ्ट टॉय ‘टेडी’ के नाम से बाजार में उतारे।

1961: बेल्जियम का एक विमान ब्रसेल्स हवाई अड्डे पर उतरने से कुछ देर पहले दुर्घटनाग्रस्त। मरने वाले 73 लोगों में अमेरिका की फिगर स्केटिंग टीम के 17 सदस्य भी थे।

1965 : कनाडा में शाही घोषणा के बाद सफेद और लाल धारीदार पृष्ठभूमि वाले ध्वज को आधिकारिक तौर पर अपनाया, जिसके सफेद भाग पर लाल पत्ती बनी थी।

1967 : भारत में चौथी लोकसभा के लिए चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न।

1971 : इजराइल ने 1967 में जिस इलाके पर कब्जा किया था, वहां अन्तरराष्ट्रीय विरोध के बावजूद आवासीय परियोजनाएं बनाने के इरादे की घोषणा की।

1978 : लिओन स्पिंक्स ने मोहम्मद अली को हराकर विश्व हैवीवेट मुक्केबाजी खिताब अपने नाम किया।

1989 : तत्कालीन सोवियत संघ की सेना की अंतिम टुकड़ी ने अफगानिस्तान से वापसी की।

2008 : स्कॉटलैंड के साइक्लिस्ट मार्क ब्यूमोंट ने 195 दिन में 29,000 किलोमीटर साइकिल चलाकर दुनिया का चक्कर लगाने का नया विश्व रिकार्ड बनाया।

2010 : सशस्त्र माओवादियों ने पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मेदिनीपुर ज़िले में स्थित सिल्दा शिविर पर हमला कर 24 जवानों की जान ले ली।

2021: डीआर कांगो के माइ-एनडोम्बे प्रांत के लोंगोला इकोती गांव के निकट कांगो नदी में नौका डूबने से 60 लोगों की मौत, सैंकड़ों लापता हुए।

2025: नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मचने से कम से कम 18 लोगों की मौत।

भाषा शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments