scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमदेशराजस्थान के प्रतापगढ़ में खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत

राजस्थान के प्रतापगढ़ में खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत

Text Size:

जयपुर, 10 मार्च (भाषा) प्रतापगढ़ जिले के खरखड़ा गांव में मंगलवार को खेत में काम कर रहे पिता-पुत्र की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अरनोद थाने के प्रभारी शिवलाल मीणा ने बताया कि मृतकों की पहचान खरखड़ा के निवासी गोवर्धन (60) और नरेन्द्र डांगी (25) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि दोनों खेत में कृषि कार्य कर रहे थे, जहां ट्रॉली की मदद से खाद खेत में डाली जा रही थी।

मीणा ने बताया कि इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन का झूलता हुआ तार ट्रॉली के संपर्क में आ गया, जिससे ट्रॉली में करंट दौड़ गया और पास खड़े पिता-पुत्र उसकी चपेट में आ गए।

थानाप्रभारी ने बताया कि करंट लगने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए गए।

भाषा बाकोलिया जोहेब

जोहेब

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments