करीमनगर (तेलंगाना), 26 अक्टूबर (भाषा) प्रसिद्ध गुसाडी नृत्य गुरु एवं पद्मश्री से सम्मानित कनक राजू का तेलंगाना के कोमाराम भीम (आसिफाबाद) जिले में निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राजू का शुक्रवार रात वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया और उनका अंतिम संस्कार शनिवार को जिले के मरलावई गांव में किया जाएगा।
राजू एक स्कूल चलाते थे, जिसमें वह तेलंगाना के प्रसिद्ध लोक नृत्य गुसाडी का प्रशिक्षण देते थे। उन्हें 2021 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने राजू के निधन पर शोक व्यक्त किया और अधिकारियों को उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ करने का निर्देश दिया।
केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी, भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष के. टी. रामा राव और अन्य नेताओं ने भी राजू के निधन पर शोक व्यक्त किया।
भाषा सुरेश नरेश
नरेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.