scorecardresearch
Thursday, 9 April, 2026
होमदेशग्रेटर नोएडा में अवैध वूसली करने का आरोपी फर्जी पुलिसकर्मी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा में अवैध वूसली करने का आरोपी फर्जी पुलिसकर्मी गिरफ्तार

Text Size:

नोएडा (उप्र), 12 जून (भाषा) गौतमबुद्ध नगर में नोएडा पुलिस ने पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों से कथित रूप से अवैध वसूली कर रहे एक फर्जी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने फर्जी पुलिसकर्मी के पास से तीन मोबाइल फोन, 1200 रुपये नकद तथा पुलिस की वर्दी बरामद की है।

थाना बीटा-2 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना पुलिस को रविवार की शाम को सूचना मिली कि पुलिस कांस्टेबल की वर्दी पहन कर एक व्यक्ति अल्फा- वन कमर्शियल बेल्ट में अवैध वसूली कर रहा है।

उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुखवंत सिंह दलाल पुत्र उम्मेद पाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि वह जनपद बुलंदशहर का रहने वाला है। थाना प्रभारी ने बताया कि उसके पास से पुलिस ने एक पुलिस कांस्टेबल की वर्दी, अवैध वसूली के 1200 रुपये नकद तथा तीन मोबाइल फोन बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी काफी दिनों से अपने आप को पुलिसकर्मी बताकर लोगों से अवैध वसूली कर रहा था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह गाजियाबाद पुलिस लाइन से अटैच था और इसके पहले हरदोई जिले में तैनात था। पुलिस ने कहा कि जब उससे उसके पीएनओ (राज्य पुलिस द्वारा जारी किया गया नौ अंकों का व्यक्तिगत नंबर) के बारे में पूछा गया तो वह हक्का-बक्का रह गया और उसने ठगी की बात स्वीकार कर ली।

भाषा सं. संतोष

संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments