scorecardresearch
Tuesday, 8 September, 2026
होमदेशPM मोदी के कार्यक्रम स्थल पर फर्जी PMO अधिकारी और हथियारबंद बॉडीगार्ड हिरासत में

PM मोदी के कार्यक्रम स्थल पर फर्जी PMO अधिकारी और हथियारबंद बॉडीगार्ड हिरासत में

मुंबई के BKC स्थित NMACC में फर्जी पहचान पत्र के साथ घुसने की कोशिश कर रहा था 24 वर्षीय युवक; बॉडीगार्ड के पास मिली बंदूक, केस क्राइम ब्रांच को सौंपा गया.

Text Size:

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के लिए मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) में सुरक्षा में सेंध की कोशिश का मामला सामने आया है. मुंबई पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है.

पुलिस के मुताबिक, 24 वर्षीय एक युवक ने 7 सितंबर को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के अधिकारी के तौर पर फर्जी पहचान पत्र दिखाकर कार्यक्रम स्थल में घुसने की कोशिश की. सतर्क पुलिसकर्मियों ने उसे रोककर दस्तावेजों की जांच की तो पहचान पत्र फर्जी पाया गया.

युवक के साथ उसका निजी बॉडीगार्ड भी था. उसके पास एक बंदूक मिली. इसके बाद BKC पुलिस ने युवक और उसके हथियारबंद बॉडीगार्ड के खिलाफ मामला दर्ज किया.

मुंबई पुलिस ने बताया कि दोनों को हिरासत में लिया गया है. मामले की आगे की जांच के लिए इसे क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है.

मुंबई पुलिस ने कहा, “मुंबई में उस कार्यक्रम स्थल से दो लोगों को हिरासत में लिया गया है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने का कार्यक्रम था. इनमें से एक के पास से बंदूक बरामद हुई है. BKC स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया, जो खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय का अधिकारी बता रहा था. हिरासत में लिए गए व्यक्ति की उम्र 24 साल बताई गई है. उसके साथ एक बॉडीगार्ड था, जिसके पास बंदूक थी. मुंबई क्राइम ब्रांच मामले की आगे जांच कर रही है.”

share & View comments