scorecardresearch
Thursday, 2 April, 2026
होमदेशहैदराबाद में फर्जी दंत चिकित्सक गिरफ्तार

हैदराबाद में फर्जी दंत चिकित्सक गिरफ्तार

Text Size:

हैदराबाद, 25 मार्च (भाषा) तेलंगाना के हैदराबाद में पिछले 14 वर्षों से कथित तौर पर एक अवैध क्लिनिक संचालित करने और खुद को दंत चिकित्सक बताने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पता चला कि आरोपी के पास बीडीएस (बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी) की डिग्री नहीं थी और वह बिना अनुमति के 14 वर्षों से दंत चिकित्सालय का संचालन कर रहा था।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि ओल्ड नेरेडमेट स्थित क्लीनिक के संबंधित विभाग से अनुमति लिए बिना संचालित होने की विश्वसनीय सूचना के आधार पर 24 मार्च को वहां निरीक्षण किया गया था।

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में नेरेडमेट थाने में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

भाषा प्रचेता देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments