scorecardresearch
गुरूवार, 19 जून, 2025
होमदेशफडणवीस ने शिंदे के विश्वासपात्र को मुख्यमंत्री राहत कोष के अध्यक्ष पद से हटाया

फडणवीस ने शिंदे के विश्वासपात्र को मुख्यमंत्री राहत कोष के अध्यक्ष पद से हटाया

Text Size:

मुंबई,11 दिसंबर (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने रामेश्वर नाइक को मुख्यमंत्री राहत कोष का प्रमुख नियुक्त किया है।

नाइक ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं शिवसेना अध्यक्ष एकनाथ शिंदे के करीबी माने जाने वाले मंगेश चिवटे की जगह ली है।

जून 2022 में शिंदे के महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने के बाद चिवटे को इस पद पर नियुक्त किया गया था।

नाइक इससे पहले पूर्ववर्ती राज्य सरकार में उपमुख्यमंत्री के चिकित्सा सहायता प्रकोष्ठ के प्रमुख थे। उस समय फडणवीस उप मुख्यमंत्री थे।

मुख्यमंत्री राहत कोष प्राकृतिक आपदाओं या दुर्घटनाओं में मृत्यु होने पर या गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए पात्र परिवारों और व्यक्तियों को सहायता प्रदान करता है।

भाषा धीरज अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments