scorecardresearch
Thursday, 19 March, 2026
होमदेशफडणवीस ने गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं दीं, महाराष्ट्र के विकास के लिए काम करने का संकल्प जताया

फडणवीस ने गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं दीं, महाराष्ट्र के विकास के लिए काम करने का संकल्प जताया

Text Size:

नागपुर, 19 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को गुड़ी पड़वा एवं हिंदू नववर्ष के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं और राज्य को आगे ले जाने एवं हर व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अपने गृह नगर नागपुर में आयोजित एक शोभायात्रा में हिस्सा लिया।

फडणवीस ने कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं से कहा कि संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण जरूरी है।

हिंदू नववर्ष के लिए उनके संकल्प के बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने कहा कि उनका लक्ष्य महाराष्ट्र को आगे ले जाना और राज्य के हर व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नागपुर में गुड़ी पड़वा की शोभायात्रा में शामिल होकर उन्हें बहुत खुशी हुई और उन्होंने पूरे देश को शुभकामनाएं दीं।

राज्यभर में यह पर्व उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाता है। लोग अपने घरों पर ‘गुड़ी’ फहराते हैं, जिसे शुभ माना जाता है और ऐसा विश्वास है कि यह सौभाग्य एवं समृद्धि लाती है।

‘गुड़ी’ शब्द का अर्थ ध्वज या पताका और ‘पड़वा’ का मतलब प्रतिपदा होता है यानी अमावस्या के बाद का पहला दिन। किसान इसे नयी फसल के मौसम की शुरुआत के रूप में मनाते हैं।

भाषा सिम्मी शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments