scorecardresearch
Wednesday, 18 February, 2026
होमदेशबंगाल में पटाखा निर्माण इकाई में विस्फोट, चार लोग घायल

बंगाल में पटाखा निर्माण इकाई में विस्फोट, चार लोग घायल

Text Size:

कोलकाता, 10 जनवरी (भाषा) पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में शनिवार को पटाखा निर्माण करने वाली एक इकाई में विस्फोट हुआ जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह धमाका चम्पाहाटी इलाके में स्थित एक फैक्टरी में हुआ।

बररुईपुर पुलिस जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘इस विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हुए चार लोगों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है।’’

अधिकारी ने कहा कि धमाके के कारण लगी आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियों को लगाया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘विस्फोट के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।’’

भाषा प्रचेता नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments