scorecardresearch
रविवार, 11 मई, 2025
होमदेशयूरोपीय संघ की नौसेना के कमांडर ने भारतीय नौसेना के साथ संयुक्त अभ्यास का प्रस्ताव दिया

यूरोपीय संघ की नौसेना के कमांडर ने भारतीय नौसेना के साथ संयुक्त अभ्यास का प्रस्ताव दिया

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल (भाषा) यूरोपीय संघ की नौसेना के अभियान कमांडर वाइस एडमिरल इग्नासियो विलानुएवा सेरानो ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने इस वर्ष के अंत में भारतीय नौसेना के साथ संयुक्त अभ्यास करने का प्रस्ताव दिया है।

यूरोपीय संघ के नौसैनिक बल के अभियान ‘अटलांटा – ‘यूनावफोर अटलांटा’- पश्चिमी हिंद महासागर और लाल सागर में समुद्री सुरक्षा में योगदान देने के लिए यूरोपीय संघ का सैन्य अभियान है।

यहां भारत में यूरोपीय संघ के प्रतिनिधिमंडल के दूतावास में संवाददाताओं के एक छोटे समूह के साथ बातचीत करते हुए शीर्ष सैन्य अधिकारी ने कहा कि वह भारतीय नौसेना को हिंद महासागर क्षेत्र में एक ‘प्रमुख हितधारक’ के रूप में देखते हैं जहां वह काम करती है।

वाइस एडमिरल सेरानो ने इस बात पर जोर दिया कि हिंद महासागर को ‘मुक्त, खुला, टिकाऊ और समावेशी क्षेत्र’ होना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘हम महासागर को सुरक्षित रखने वाले उपकरणों में से एक हैं…हिंद महासागर की समुद्री सुरक्षा पर काम करने के लिए। इसलिए, मैं यहां समन्वय के लिए आया हूं, अपने समकक्षों से मिलने आया हूं, लोगों के कल्याण के लिए प्रभावी ढंग से काम करने आया हूं।’’

भाषा रवि कांत रवि कांत नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments