scorecardresearch
Monday, 2 March, 2026
होमदेशप्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड के आईएएस अधिकारी छवि रंजन को गिरफ्तार किया

प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड के आईएएस अधिकारी छवि रंजन को गिरफ्तार किया

Text Size:

रांची, चार मई (भाषा) झारखंड में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी छवि रंजन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित अवैध भूमि सौदों में संलिप्तता के सिलसिले में दिन भर की पूछताछ के बाद बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि झारखंड कैडर के 2011 बैच के अधिकारी को ईडी की हिरासत में ले लिया गया है।

फिलहाल राज्य के समाज कल्याण विभाग में निदेशक रंजन सुबह करीब 10.45 बजे जांच एजेंसी के कार्यालय पहुंचे थे।

ईडी ने कथित अवैध भूमि सौदों में धन शोधन जांच के सिलसिले में रंजन से 24 अप्रैल को भी लगभग 10 घंटे तक पूछताछ की थी।

यह दूसरा मामला है जिसमें झारखंड कैडर का कोई आईएएस अधिकारी ईडी की जांच के दायरे में आया है। एजेंसी ने पिछले साल आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया था।

भाषा नोमान अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments