गुवाहाटी, नौ फरवरी (भाषा) निर्वाचन आयोग ने असम में आगामी चुनाव की तैयारियों की सोमवार को समीक्षा की। इस दौरान जिला-स्तरीय तैयारियों और विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय का आकलन किया गया।
संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि रविवार से दो दिनों तक निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में तैयारियों की समीक्षा की गई।
असम में मार्च–अप्रैल के दौरान विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।
पहले दिन की बैठक में जिला-स्तरीय तैयारियों की समीक्षा की गई, जिसमें राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ), आईजीपी/डीआईजी, जिला निर्वाचन अधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शामिल हुए।
बैठक में चुनाव प्रबंधन, प्रशासनिक समन्वय, संवेदनशीलता आकलन और सुरक्षा व्यवस्थाओं से जुड़े प्रमुख पहलुओं की विस्तार से समीक्षा की गई।
बयान में कहा गया, “दूसरे दिन कानून लागू करने वाली एजेंसियों के साथ समन्वय पर विशेष ध्यान दिया गया।”
बैठक में सीईओ, राज्य पुलिस नोडल अधिकारी और राज्य बल समन्वय से जुड़े अधिकारी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
भाषा जोहेब दिलीप
दिलीप
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
