तिरुवनंतपुरम, 24 मार्च (भाषा) केरल में भारतीय जनता पार्टी की केरल इकाई की मुहर लगे निर्वाचन आयोग के एक पत्र को लेकर राजनीतिक विवाद शुरु होने के एक दिन बाद आयोग ने मंगलवार को कहा कि उसने पुलिस को सोशल मीडिया मंचों से इस मामले से संबंधित भ्रामक खबरों को हटाने का निर्देश दिया है।
केरल पुलिस ने कहा कि उसकी ‘साइबर ऑपरेशन विंग’ ने सोशल मीडिया मंचों पर भ्रामक और हानिकारक साबित हो सकते वाली सामग्री के प्रसार को रोकने के लिए समन्वित कार्रवाई की है।
यह विवाद तब सामने आया जब माकपा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर इस मुद्दे को उठाया और देश भर के राजनीतिक दलों को भेजे गए 19 मार्च 2019 के एक पत्र के साथ संलग्न हलफनामे को साझा किया, जिस पर निर्वाचन आयोग की आधिकारिक मुहर के बजाय भाजपा केरल की मुहर लगी हुई थी।
निर्वाचन आयोग ने कहा था कि यह ‘पूरी तरह से एक लिपिकीय त्रुटि’ थी और इसे तुरंत ठीक कर लिया गया था। उसने यह भी कहा था कि त्रुटि के लिए जिम्मेदार अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है।
भाषा
शुभम रंजन
रंजन
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
