scorecardresearch
Friday, 20 February, 2026
होमदेशबेंगलुरु के बाहरी इलाके में बुजुर्ग महिला की हत्या

बेंगलुरु के बाहरी इलाके में बुजुर्ग महिला की हत्या

Text Size:

बेंगलुरु, 19 फरवरी (भाषा) बेंगलुरु के बाहरी इलाके में एक घर में 69 वर्षीय महिला की कथित तौर पर हत्या कर दी गई और उसके सोने के गहने लूट लिए गए। घटना के दौरान महिला का लकवाग्रस्त पति मौजूद था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना नेलमंगला के पीट स्ट्रीट में हुई, जहां शोभा लकवाग्रस्त और बिस्तर पर पड़े अपने पति के साथ रहती थी।

पुलिस के अनुसार, पिछले दस साल से वह अपने पति की देखभाल कर रही थी। दंपति की कोई संतान नहीं है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी शिवकुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर आठ लाख रुपये का कर्ज चुकाने के लिए घटना को अंजाम दिया।

पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद शिवकुमार पीड़िता के सोने के आभूषण लेकर घटनास्थल से फरार हो गया, जिसका वजन 100 ग्राम से अधिक था।

पुलिस ने आसपास के इलाके से सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर शिवकुमार का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया।

भाषा

शुभम अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments