नयी दिल्ली, पांच फरवरी (भाषा) ईरान द्वारा दिसंबर में हिरासत में लिए गए एक मालवाहक जहाज के चालक दल के 16 भारतीय सदस्यों में से आठ को रिहा कर दिया गया है। विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारतीय नाविकों को राजनयिक पहुंच उपलब्ध कराई गई।
उन्होंने कहा, ‘‘ईरानी अधिकारियों ने हमें बताया है कि 16 में से आठ लोगों को रिहा कर दिया गया है और जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद वे घर लौट आएंगे।’’
जायसवाल ने कहा, ‘‘बाकी आठ नाविकों के बारे में, हम ईरानी अधिकारियों के संपर्क में हैं, और हम देखेंगे कि कैसे उन्हें हर संभव मदद उपलब्ध कराई जा सकती है।’’
भाषा शफीक पवनेश
पवनेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
