scorecardresearch
Tuesday, 24 March, 2026
होमदेशलोगों के बीच दरार पैदा करने के प्रयास किए जा रहे: प्रधानमंत्री

लोगों के बीच दरार पैदा करने के प्रयास किए जा रहे: प्रधानमंत्री

Text Size:

नयी दिल्ली, 28 जनवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि किसी न किसी बहाने से देश में लोगों के बीच दरार पैदा करने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन इस तरह के प्रयास सफल नहीं होंगे।

दिल्ली छावनी के करियप्पा मैदान में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि एकता का मंत्र भारत के श्रेष्ठता हासिल करने का एकमात्र तरीका है।

मोदी ने कहा, “भांति, भांति की बातें निकालकर, मां भारती की संतानों के बीच में, दूध में दरार पैदा करने की कोशिश हो रही है।’’

उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयासों के बावजूद भारत के लोगों के बीच कभी दरार पैदा नहीं होगी।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘मां के दूध में कभी दरार नहीं हो सकती।’

उन्होंने कहा कि एकता का मंत्र ही परम प्रतिकार है और भारत के श्रेष्ठता हासिल करने का यही एकमात्र तरीका है।

भाषा नेत्रपाल माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments