scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशईडी का सर्वाधिक विश्सनीय गवाह उम्र कैद की सजा काट रहा एक दोषी व्यक्ति है :नवाब मलिक के वकील

ईडी का सर्वाधिक विश्सनीय गवाह उम्र कैद की सजा काट रहा एक दोषी व्यक्ति है :नवाब मलिक के वकील

Text Size:

मुंबई, 29 जुलाई (भाषा) जेल में बंद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता नवाब मलिक के वकील ने शुक्रवार को यहां एक विशेष अदालत से कहा कि यह एक दुर्लभ मामला है, जिसमें उम्र कैद की सजा काट रहा एक दोषी 28 साल से जन प्रतिनिधि रहे व्यक्ति के खिलाफ जांच एजेंसी का सर्वाधिक विश्वसनीय गवाह है।

मलिक, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री हैं जो वर्तमान में न्यायिक हिरासत में हैं। भगोड़ा गैंगस्टर दाउद इब्राहिम और उसके सहयोगियों की गतिविधियों से संबद्ध जांच में धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें 23 फरवरी को गिरफ्तार किया था।

मलिक के खिलाफ मामले में ईडी मुनिरा प्लंबर और सरदार खान के बयानों पर निर्भर है। खान को मुंबई में 1993 में हुए बम विस्फोटों में उसकी भूमिका को लेकर उम्र कैद की सजा सुनाई गई थी।

मलिक के वकील अमित देसाई ने राकांपा नेता की जमानत के लिए दलील देते हुए कहा, ‘‘उन्हें कोई बेहतर गवाह नहीं मिल सका। यह एक दुर्लभ मामला है, जिसमें उम्र कैद की सजा काट रहा एक दोषी 28 साल से जन प्रतिनिधि रहे व्यक्ति के खिलाफ जांच एजेंसी का सर्वाधिक विश्वसनीय गवाह है। ’’

भाषा सुभाष प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments