नयी दिल्ली, 14 फरवरी (भाषा) श्री रेणुका शुगर्स लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध मुनाफा 31 दिसंबर, 2022 को समाप्त तिमाही में 67 प्रतिशत घटकर 14.2 करोड़ रुपये रह गया। मुख्य रूप से खर्च बढ़ने से कंपनी का लाभ घटा है।
एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी को 43.3 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था।
कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि पिछले वर्ष की इसी अवधि के 2,025.3 करोड़ रुपये की कुल आय के मुकाबले चालू वित्तवर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 2,563.2 करोड़ रुपये हो गई।
अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कुल खर्च बढ़कर 2,548.4 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्तवर्ष की समान अवधि में 1,981.8 करोड़ रुपये था।
भाषा राजेश राजेश रमण
रमण
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
