scorecardresearch
Wednesday, 11 March, 2026
होमदेशअर्थजगतलार्सन एंड टुब्रो का चौथी तिमाही का मुनाफा 10 प्रतिशत बढ़कर 3,620.69 करोड़ रुपये पर

लार्सन एंड टुब्रो का चौथी तिमाही का मुनाफा 10 प्रतिशत बढ़कर 3,620.69 करोड़ रुपये पर

Text Size:

नयी दिल्ली, 12 मई (भाषा) लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) का मार्च में समाप्त वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 9.9 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,620.69 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजारों को यह जानकारी दी।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2020-21 की समान तिमाही में 3,292.81 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया था।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘31 मार्च, 2022 को समाप्त वित्त वर्ष की चौथी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ इससे पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 10 प्रतिशत बढ़कर 3,621 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।’’

कंपनी की वित्त वर्ष 2021-22 की जनवरी-मार्च अवधि के दौरान एकीकृत आय बढ़कर 53,366.26 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। वित्त वर्ष 2020-21 की इसी अवधि में यह 49,116.16 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के निदेशक मंडल ने 22 रुपये प्रति शेयर के अंतिम लाभांश की सिफारिश की है।

भाषा रिया अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments